नैनीताल, मार्च 10 -- गरमपानी। शहीद संजय सिंह बिष्ट राजकीय इंटर कॉलेज रातीघाट में मंगलवार को 9वीं से 12वीं तक की छात्राओं के लिए कॅरियर काउंसलिंग और किशोरावस्था जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें कॅरियर काउंसलर डॉ. प्रज्ञा जैन ने छात्राओं को अपनी रुचि और क्षमता के अनुसार करियर का चयन करने की सलाह दी। एएनएम मनीषा तिवारी ने किशोरावस्था के दौरान होने वाले शारीरिक और मानसिक बदलावों के बारे में जागरूक किया। यहां प्रधानाचार्य सोमपाल सिंह, विद्यालय के शिक्षक और कर्मचारी मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...