कानपुर, जुलाई 28 -- कानपुर। छत्रपति शाहू जी महाराज विश्वविद्यालय (सीएसजेएमयू) में मंगलवार को एआई करियर्स फॉर वुमेन विषय पर ओरिएंटेशन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें बीबीए, बीसीए और बीकॉम की लगभग 500 छात्राओं ने हिस्सा लिया। यह कार्यक्रम कौशल विकास और उद्यमशीलता मंत्रालय की पहल के तहत एडुनेट फाउंडेशन की ओर से माइक्रोसॉफ्ट और एसएपी के सहयोग से आयोजित किया गया। वक्ता अंकित दीक्षित ने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, जेनरेटिव एआई, पायथन, एसक्यूएल, पावर बीआई, नेचुरल लैंग्वेज प्रोसेसिंग, एक्सेल फॉर बिजनेस, डेटा एनालिसिस और एआई एथिक्स जैसे विषयों की जानकारी दी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...