अमरोहा, अप्रैल 8 -- अमरोहा। सेफ ड्राइव रोड सेफ्टी फाउंडेशन के संयोजन में मंगलवार को श्रीगणेश मोटर ड्राइविंग ट्रेनिंग स्कूल में महिला सशक्तिकरण के तहत सड़क सुरक्षा कार्यशाला का आयोजन किया गया। इसमें छात्राओं को यातायात नियमों की जानकारी देकर पालन करने की शपथ दिलाई गई।कार्यशाला में एआरटीओ प्रवर्तन महेश कुमार शर्मा ने कहा कि सड़क हादसे केवल एक व्यक्ति या परिवार को ही नहीं, बल्कि पूरे समाज को क्षति पहुंचाते हैं। उन्होंने छात्राओं से यातायात नियमों का पालन करने और अपने परिवार व आसपास के लोगों को भी इस ओर जागरूक करने की अपील की। कहा कि थोड़ी सी सावधानी, अनुशासन और जागरूकता से हादसों को रोका जा सकता है। यातायात प्रभारी राजेंद्र कुमार ने सुरक्षित ड्राइविंग करने, पैदल यात्रियों के अधिकारों का सम्मान करने, यातायात संकेतों का पालन करने और धैर्यपूर्ण...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.