हाथरस, अगस्त 13 -- हाथरस। आबकारी विभाग के द्वारा सेठ हरचरण दास गर्ल्स इंटर कॉलेज में नशा मुक्त भारत अभियान के अंतर्गत लगभग 325 छात्राओं को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक किया गया तथा उन्हें नशे के विरुद्ध शपथ दिलाई गई। इस अवसर पर छात्राओं को नशीले पदार्थों के सेवन से होने वाले शारीरिक, मानसिक एवं सामाजिक दुष्प्रभावों के संबंध में विस्तार से जानकारी दी गई। छात्राओं को प्रेरित किया गया कि वे स्वयं नशे से दूर रहें तथा अपने परिवार एवं आसपास के लोगों को भी नशे के विरुद्ध जागरूक करें। कार्यक्रम के दौरान छात्राओं से अपील की गई कि वे नशामुक्त समाज के निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाते हुए अपने परिवार एवं समाज में जागरूकता अभियान को आगे बढ़ाएं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...