छात्राओं को दिलाई गई सड़क सुरक्षा की शपथ
गढ़वा, मई 18 -- गढ़वा, प्रतिनिधि। उपायुक्त अनन्य मित्तल के निर्देश पर जिला परिवहन कार्यालय द्वारा सोमवार को सड़क सुरक्षा जागरुकता अभियान चलाया गया। कार्यक्रम के दौरान छात्राओं को यातायात नियमों की जानकारी दी गई। सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक किया गया। उक्त अवसर पर उपस्थित छात्राओं से सड़क पर चलते और वाहन चलाते समय यातायात नियमों का पालन करने की अपील की गई। दोपहिया वाहन चलाते समय हेलमेट पहनने, चारपहिया वाहन में सीट बेल्ट लगाने, ओवरस्पीड से बचने तथा मोबाइल फोन का उपयोग नहीं करने की सलाह दी गई। कार्यक्रम के दौरान छात्राओं को सुरक्षित सड़क उपयोग की विभिन्न पहलुओं की जानकारी देते हुए बताया गया कि सड़क दुर्घटनाओं से बचाव के लिए सतर्कता एवं नियमों का पालन अत्यंत आवश्यक है। साथ ही नाबालिगों द्वारा वाहन नहीं चलाने और सड़क पार करते समय विशेष सावधानी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.