फर्रुखाबाद कन्नौज, सितम्बर 22 -- फर्रुखाबाद। संकल्प अभियान के अंतर्गत स्वामी रामानंद बालिका इंटर कॉलेज में चिकित्सा एवं स्वास्थ्य जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य छात्राओं एवं शिक्षिकाओं को स्वास्थ्य, स्वच्छ पर्यावरण तथा व्यक्तिगत स्वच्छता के प्रति जागरूक करना रहा। डॉ. नवनीत गुप्ता ने कहा कि स्वच्छ वातावरण स्वस्थ समाज की आधारशिला है। डॉ. शोभा सक्सेना ने छात्राओं को व्यक्तिगत स्वच्छता, किशोरावस्था एवं उम्र बढ़ने के साथ होने वाले शारीरिक परिवर्तनों के संबंध में उपयोगी जानकारी दी। कार्यक्रम का संचालन प्रधानाचार्य रीता दुबे द्वारा किया गया। उन्होंने छात्राओं को स्वस्थ जीवनशैली अपनाने तथा स्वास्थ्य एवं स्वच्छता के प्रति सजग रहने का संदेश दिया। यह भी पढ़ें- Bareily News: दिया उत्सव में गूंजा स्वच्छ, हरित और स्वस्थ भारत का...