मेरठ, नवम्बर 8 -- मवाना। राजकीय पॉलिटेक्निक मवाना खुर्द में शुक्रवार को मिशन शक्ति कार्यक्रम आयोजित किया। इसमें मुख्य अतिथि डॉ.पूजा भाटी ने महिला सशक्तिकरण, महिलाओं की सुरक्षा और आत्मनिर्भरता पर छात्राओं को उनके अधिकारों के बारे में जागरूक किया। मासिक धर्म जैसी प्राकृतिक प्रक्रियाओं के बारे में व्याप्त झिझक को दूर करने के प्रति जानकारी दी। पोषण अभियान के तहत छात्राओं को उनके स्वस्थ जीवन शैली के लिए भी प्रेरित किया। छात्राओं को आत्मनिर्भर बनने का संदेश देते हुए टेबलेट वितरण कार्यक्रम का शुभारंभ किया। मुख्य अतिथि ने कहा कि सरकार द्वारा चलाया जा रहा मिशन शक्ति अभियान महिलाओं और छात्राओं को आत्मनिर्भर एवं सशक्त बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। उन्होंने छात्राओं से कहा कि वे तकनीक और शिक्षा के माध्यम से अपनी पहचान बनाएं तथा समाज में नेत...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.