छात्राओं को दिया गया आधुनिक कृषि तकनीकों के साथ प्रयोगात्मक और व्यावहारिक ज्ञान
चित्रकूट, जून 7 -- चित्रकूट। ग्रामोदय विश्वविद्यालय की कृषि स्नातक चतुर्थ वर्ष की 18 छात्राओं को कृषि विज्ञान केन्द्र गनीवा में छह दिवसीय आवासीय प्रशिक्षण दिया गया। इसमें ग्रामीण कृषि कार्य के अनुभव की जानकारी दी गई। इसके साथ ही छात्राओं को आधुनिक कृषि तकनीकों के साथ-साथ प्रयोगात्मक एवं व्यावहारिक ज्ञान प्रदान किया गया। छात्राओं ने विभिन्न कृषि विषयों उन्नत खेती पद्धतियां, मृदा स्वास्थ्य प्रबंधन, फसल संरक्षण, प्राकृतिक खेती एवं मूल्य संवर्धन तकनीकों का प्रशिक्षण लिया। इसके साथ ही छात्राओं को कृषि विज्ञान केन्द्र के कार्यों एवं प्रसार गतिविधियों के माध्यम से किसानों तक प्रभावी संपर्क स्थापित करने का व्यावहारिक ज्ञान सिखाया गया। जिससे वह कृषि तकनीकों के सफल प्रसार की प्रक्रिया को समझ सकें। छात्राओं ने केन्द्र से संचालित विभिन्न योजनाओं एवं ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.