पूर्णिया, फरवरी 10 -- बनमनखी, संवाद सूत्र। जिलाधिकारी अंशुल कुमार के निर्देश पर स्वास्थ्य विभाग एवं यूनिसेफ द्वारा संयुक्त रूप से बालिकाओं को सर्वाइकल कैंसर जैसी बीमारियों से बचाव एवं उनके स्वस्थ भविष्य को लेकर कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय में एचपीवी टीकाकरण का दूसरा डोज दिया गया। इस अभियान के तहत विद्यालय की कुल 88 बालिकाओं को यह डोज लगाया गया। इस दौरान मौके पर उपस्थित छात्राओं के अभिभावकों एवं शिक्षकों ने भी स्वास्थ्य विभाग के इस पहल की सराहना की। बताया जा रहा है कि एचपीवी वैक्सीन के टीकाकरण से बालिकाओं में होने वाले सर्वाइकल कैंसर जैसी गंभीर बीमारियों का जोखिम हद तक कम हो जाता है। यह अभियान बालिकाओं के स्वास्थ्य संरक्षण की दिशा में सरकार की एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.