छात्राओं को ट्रैक सूट और मेडल पहनाकर किया सम्मानित
मऊ, अगस्त 20 -- मुहम्मदाबाद गोहना, हिन्दुस्तान संवाद। विकासखंड के कम्पोजिट विद्यालय मुहम्मदाबाद गोहना-2 में गुरुवार को एक प्रेरणास्पद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के बाद ब्लॉक के खंड शिक्षा अधिकारी ओमप्रकाश तिवारी ने अपने कार्यालय में कक्षा 6, 7 और 8 की प्रतिभाशाली बालिकाओं को ट्रैक सूट एवं मेडल पहनाकर सम्मानित और प्रोत्साहित किया गया। यह पुरस्कार विद्यालय के प्रधानाध्यापक राजेश कुमार एवं बच्चियों की कोच मंजू चौरसिया की अनुशंसा पर ब्लॉक, जनपद, मंडल एवं राज्य स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिताओं में उनके उत्कृष्ट प्रतिभाग और सफलता के लिए प्रदान किया गया। ओमप्रकाश तिवारी ने कहा कि जो विद्यालय इसी तरह नवाचारी एवं छात्रों के लिए समग्र प्रयास करेंगे, उनके लिए मेरा प्रशासनिक सहयोग हमेशा बना रहेगा। उन्होंने कहा कि हमारे सभी विद्यालय बेहतरीन है...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.