हापुड़, अप्रैल 9 -- रोटरी क्लब हापुड़ सेंट्रल द्वारा सामाजिक सरोकार की दिशा में सराहनीय कदम उठाते हुए गुरूवार को जेएमएस वर्ल्ड स्कूल के प्रांगण में छात्राओं को साइकिल वितरित की गई। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ के अभियान को सार्थक करना है।कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि शिवानी त्यागी, संस्थान के मैनेजिंग डायरेक्टर डॉ. आयुष सिंघल, सचिव डॉ. रोहिन सिंघल, प्रधानाचार्या डॉ. निधि मलिक द्वारा मां सरस्वती के चित्र के सम्मुख दीप प्रज्जवलित करके किया। मुख्य अतिथि शिवानी त्यागी ने अपनी सफलता की प्रेरक यात्रा साझा करते हुए छात्राओं को प्रोत्साहित किया। उन्होंने कहा कि अभावों में ही सफलता के अंकुर फूटते हैं। केवल हमें अपने लक्ष्य के प्रति अडिग रहना चाहिए। साइकिलें पाकर छात्राओं और उनके अभिभावकों के चेहरे पर मुस्कान और भविष्य के प्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.