नोएडा, जून 29 -- नोएडा, रवि प्रकाश सिंह रैकवार । कमिश्नरेट पुलिस ने मिशन शक्ति अभियान-5.0 के तहत सोमवार को महिलाओं को साइबर अपराध से बचाव के प्रति जागरूक किया। मिशन शक्ति टीम ने हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी। महिलाओं को बताया गया कि अगर कोई उन्हें बेवजह परेशान करता है तो कैसे शिकायत करनी है। मिशन शक्ति के तहत स्कूलों में पढ़ने वाली छात्राओं को जूडो-कराटे का प्रशिक्षण दिया जा रहा है। मिशन शक्ति अभियान बीते दो सालों से प्रदेश के सभी थानों की पुलिस चला रही है। इसके तहत अतबक जिले में एक लाख से अधिक महिलाओं को जागरूक किया जा चुका है। यह भी पढ़ें- छात्राओं को जूडो-कराटे का प्रशिक्षण दिया यह भी पढ़ें- साइबर ठगी से बचने के तरीके बताए

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...