गोरखपुर, अप्रैल 9 -- गोरखपुर। महाराणा प्रताप महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय में गुरुवार को समावर्तन समारोह का आयोजन किया गया। प्राचार्य डॉ. सीमा श्रीवास्तव ने मां सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप जलाकर कार्यक्रम की शुरुआत की। छात्राओं को समावर्तन संकल्प दिलाते हुए जीवन में सत्य, धर्म और कर्तव्यनिष्ठा के मार्ग पर चलने का संदेश दिया। कार्यक्रम के दौरान विभिन्न श्रेणियों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली छात्राओं को सम्मानित किया गया। नियमित उपस्थिति के लिए बीकॉम चतुर्थ सेमेस्टर की शगुन मिश्रा और बीए चतुर्थ सेमेस्टर की सादिया को पुरस्कृत किया गया। मार्च माह में शैक्षिक प्रदर्शन, उपस्थिति और कार्यकुशलता के आधार पर बीए संकाय से शबा अख्तर, जिज्ञासा और मिली पटेल को क्रमश द्वितीय, चतुर्थ और षष्ठ सेमेस्टर के लिए चयनित किया गया, जबकि बीकॉम संकाय से रेशम ...