छात्राओं को जागरूक होना जरूरी: मनोज
बलरामपुर, जून 7 -- बलरामपुर संवाददाता। मिशन शक्ति अभियान फेज-5 के तहत लोगों को लगातार जागरूक किया जा रहा है जिससे महिलाएं व छात्राएं अपने अधिकार को समझ सके। यह अभियान पुलिस टीम गांव-गांव पहुंचकर लोगों को जागरूक करते हुए चला रही है। यह बातें थाना कोतवाली नगर प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार सिंह ने कही। रविवार को प्रभारी निरीक्षक अपने टीम के साथ बिजलीपुर गांव में लोगों को जागरुक कर रहे थे। उन्होंने कहा कि सबसे अधिक जागरूकता छात्राओं में होनी चाहिए क्योंकि वह जागरूक रहेंगी तो लोगों को भी जागरूक करेंगी। उन्होंने लोगों को हेल्पलाइन नंबर के बारे में विस्तार से जानकारी देते हुए उनसे मिलने वाले लाभ को भी बताया। इस अवसर पर उप निरीक्षक रमन कुमार वर्मा, शुभम दुबे, संजय कुमार, रमाकांत के साथ महिला कांस्टेबल व ग्रामीण मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.