हल्द्वानी, जनवरी 7 -- हल्द्वानी। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की ओर से महिला महाविद्यालय में छात्राओं के लिए जनजाति समुदाय के वैधानिक अधिकारों पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। प्राधिकरण के प्रतिनिधि दिनेश लोशाली ने जनजाति समुदाय को भारतीय संविधान एवं विभिन्न कानूनों के तहत प्राप्त अधिकारों की जानकारी दी। कहा कि शिक्षा और विधिक ज्ञान ही जनजाति समुदाय को अपने अधिकारों की रक्षा करने, समाज की मुख्यधारा में सशक्त भागीदारी सुनिश्चित करने का प्रमुख माध्यम है। प्राचार्य प्रो. आभा शर्मा, वाणिज्य विभागाध्यक्ष डॉ. दिनेश जोशी, डॉ. फकीर सिंह, डॉ. रितुराज पंत, डॉ. दिनेश चंद्रा, खिमेश पनेरू आदि मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.