छात्राओं को खेलो इंडिया योजना के प्रति किया जागरूक
मेरठ, मई 14 -- भारतीय खेल प्राधिकरण एवं खेल निदेशालय के निर्देश पर कस्तूरबा गांधी आवासीय कन्या विद्यालय, पूर्वा अहिरान में बुधवार को जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। क्षेत्रीय क्रीड़ाधिकारी जितेंद्र यादव के मार्गदर्शन में आयोजित इस अभियान में खेलो इंडिया एथलेटिक्स सेंटर के प्रशिक्षक गौरव त्यागी ने छात्राओं को योजना के लाभ और खेलों के महत्व के बारे में जानकारी दी। बताया कि पीएम मोदी और सीएम योगी की प्रेरणा से संचालित खेलो इंडिया योजना युवाओं को खेलों में आगे बढ़ाने का सशक्त मंच प्रदान कर रही है। खेल न केवल शारीरिक रूप से स्वस्थ रखते हैं, बल्कि अनुशासन, आत्मविश्वास और नेतृत्व क्षमता का भी विकास करते हैं।उन्होंने छात्राओं को उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा ओलंपिक एवं एशियन गेम्स में पदक विजेताओं को दी जाने वाली पुरस्कार राशि और खिलाड़ियों को मि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.