बलिया, मार्च 9 -- पूर। राष्ट्रीय सेवा योजना की ओर से सोमवार को किसान स्नातकोत्तर महाविद्यालय रकसा में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में कैरियर काउंसलिंग एवं प्लेसमेंट प्रकोष्ठ तथा छात्राओं के लिए कौशल विकास प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन हुआ। इस दौरान मुख्य प्रशिक्षिका के रूप में एआईटी कौशल भारत प्रशिक्षण केंद्र, खेजुरी की निदेशक इंदू वर्मा एवं सह प्रशिक्षक के रूप में पुरुषोत्तम वर्मा ने छात्राओं को सिलाई, बुनाई, ब्यूटीशियन जैसे रोजगारपरक कौशलों की जानकारी दी। इस मौके पर डॉ. वीणा पाण्डेय, डॉ. अश्विनी कुमार पाण्डेय आदि थीं। अध्यक्षता प्राचार्य डॉ. अभय नाथ सिंह ने किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...