मऊ, मई 13 -- दोहरीघाट(मऊ),हिन्दुस्तान संवाद। थाना क्षेत्र के गोंठा स्थित आर्य बालिका इंटर कॉलेज में बुधवार को जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें महिला सुरक्षा, साइबर अपराध एवं हेल्पलाइन नंबरों के प्रति छात्राओं को जागरूक किया गया। क्राइम इंस्पेक्टर सुभाष यादव ने बताया कि आज के डिजिटल दौर में साइबर अपराध तेजी से बढ़ रहे हैं। ऐसे में छात्राओं को सोशल मीडिया का प्रयोग सावधानीपूर्वक करना चाहिए। किसी भी अनजान व्यक्ति से अपनी व्यक्तिगत जानकारी साझा न करें और किसी भी संदिग्ध लिंक पर क्लिक करने से बचें। उन्होंने कहा कि किसी भी प्रकार की परेशानी होने पर तत्काल पुलिस एवं हेल्पलाइन नंबरों की सहायता लें। यह भी पढ़ें- पुलिस ने चलाया जागरूकता अभियान कहा कि छात्राओं की सुरक्षा पुलिस विभाग की प्राथमिकता है। जागरूकता ही साइबर अपराध से बचाव का सबस...