महाराजगंज, दिसम्बर 10 -- महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। बरगदवां पुलिस ने मिशन शक्ति के तहत छात्राओं को जागरूक किया। डॉ. राममनोहर लोहिया हाईस्कूल खैराटी में छात्राओं को सुरक्षा व स्वावलंबन के लिए जागरूक करते हुए विभिन्न हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी। कल्याणकारी योजनाओं से रूबरू कराया। बरगदवां थाने की एसआई अंकिता गोंड, हेड कांस्टेबल राजन दूबे, विवेक यादव ने बच्चियों को जागरूक किया। बालिकाओं के सशक्तिकरण, सुरक्षा एवं विभिन्न सरकारी योजनाओं व साइबर से संबंधित अपराधों के प्रति सचेत किया गया। बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ, सखी-वन स्टॉप सेंटर, पाक्सो एक्ट एवं मिशन शक्ति, बाल विवाह, दहेज प्रथा सहित घरेलू हिंसा जैसी सामाजिक कुरीतियों के खिलाफ जागरूक करते हुए पांफलेट वितरित किया गया। हेल्पलाइन नंबर 1098, 1090, 1076, 181, 112, 1930 आदि के बारे में जानकारी दी गई...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.