देहरादून, अप्रैल 29 -- फोटो देहरादून। लक्खीबाग स्थित राजकीय बालिका इंटर कॉलेज में बुधवार को कक्षा आठ, नौ और 10 की छात्राओं के लिए एचपीवी टीकाकरण जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. दिनेश चौहान ने किशोरियों को सर्वाइकल कैंसर जैसी गंभीर बीमारी से बचाव के लिए वैक्सीन के महत्व और लाभों की जानकारी दी। डॉ. चौहान ने बताया कि जनपद में अब तक 350 किशोरियों का टीकाकरण किया जा चुका है और सरकार द्वारा यह टीका निशुल्क उपलब्ध कराया जा रहा है। उन्होंने शिक्षकों से अपील की कि अभिभावक बैठकों के माध्यम से स्थानीय समुदाय को भी इसके लिए प्रोत्साहित करें। यह भी पढ़ें- 3 माह में 36351 किशोरियों को एचपीवी टीका लगाने का लक्ष्य गांधी शताब्दी जिला अस्पताल में स्थित मॉडल टीकाकरण केंद्र में प्रतिदिन सुबह आठ से रात आठ बजे तक टीके लगाए जा रहे ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.