छात्राओं को उच्च शिक्षा में प्रवेश के लिए किया प्रोत्साहित
मिर्जापुर, मई 8 -- चुनार। मिशन शक्ति फेज 5 द्वितीय चरण के तहत महिला जागरुकता एवं प्रवेश उत्सव का आयोजन गुरुवार को स्वतंत्रता संग्राम सेनानी विश्राम सिंह राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय चुनार में किया गया। मिशन शक्ति कार्यक्रम में महाविद्यालय की डॉ. शेफालिका राय, डॉ मंजुला शुक्ला ने हनुमान प्रसाद सत्यनारायण पोद्दार इन्टर कॉलेज रामबाग चुनार में शिक्षा प्राप्त कर रही छात्राओं को हेल्प लाइन नंबर 1090,112,118 आदि के साथ करियर के चुनाव के सम्बन्ध में जानकारी दी गई। प्रवेश उत्सव कार्यक्रम के अन्तर्गत छात्र-छात्राओं को महाविद्यालय प्रवेश प्रक्रिया के बारे में जानकारी देते हुए बताया गया कि स्नातक स्तर पर महाविद्यालय में कला, विज्ञान व वाणिज्य, स्नातकोत्तर स्तर पर कला व विज्ञान के कोर्स संचालित है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.