मधेपुरा, अप्रैल 13 -- छात्राओं को उच्च शिक्षा के क्षेत्र में मिले पर्याप्त अवसर मधेपुरा। वीमेंस कॉलेज का स्थापना दिवस समारोह धूमधाम से मनाया गया। समारोह का उद्घाटन बीएनएमयू कुलसचिव डॉ. अशोक कुमार सिंह, मधेपुरा कॉलेज प्रधानाचार्य डॉ. पूनम यादव, सचिव भगवान कुमार मिश्र ने संयुक्त रूप से किया। बीएनएमयू कुलसचिव डॉ. अशोक कुमार सिंह ने कहा कि वीमेंस कॉलेज तेजी से आधारभूत संरचनाओं से संपन्न हो उच्च शिक्षा के क्षेत्र में छात्राओं के लिए एक मजबूत विकल्प बन सामने आया है। परीक्षा नियंत्रक डॉ अरुण कुमार झा कहा कि परीक्षा संबंधी कार्यों में विश्वविद्यालय स्तर से वीमेंस कॉलेज को हमेशा जरूरी सहयोग मिलता रहेगा। प्रधानाचार्य डॉ. पूनम यादव ने कहा कि जब बेटियों को उच्च शिक्षा से जुड़ता देख कॉलेज स्थापना का उद्देश्य साकार होता नजर आता है। समारोह की अध्यक्षता क...