जमशेदपुर, दिसम्बर 2 -- झारखंड में सरकारी स्कूलों की छात्राओं में इंजीनियरिंग के प्रति रुचि की कमी एक बड़ी चुनौती बनी हुई है। अक्सर छात्राएं बोर्ड परीक्षा के बाद कला या वाणिज्य की ओर अधिक झुकती हैं। इसके पीछे कई कारण हैं, जिनमें विज्ञान विषय का भय प्रमुख है। अब इस समस्या को दूर करने के लिए पहल शुरू की गई है। छात्राओं में इंजीनियरिंग के प्रति रुचि जगाने के उद्देश्य से कस्तूरबा विद्यालयों में पहली बार स्टेम (साइंस, टेक्नोलॉजी, इंजीनियरिंग और मैथमेटिक्स) शिक्षा शुरू की जा रही है। झारखंड सरकार के स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग द्वारा यूनिसेफ इंडिया और स्टार्स फोरियम के सहयोग से यह महत्वपूर्ण पहल संचालित की जा रही है। इसके तहत कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालयों और झारखंड बालिका आवासीय विद्यालयों में स्टेम शिक्षा का विस्तार किया जा रहा है...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.