सहारनपुर, फरवरी 18 -- राजकीय मॉडल महाविद्यालय कपूरी गोविंदपुर में बुधवार से तीन दिवसीय रोवर्स रेंजर्स शिविर में भारत स्काउट गाइड के प्रशिक्षक राजपाल सिंह पुंडीर ने छात्रों को स्काउट गाइड के सिद्धांत, प्राथमिक चिकित्सा, आपदा प्रबंधन, सामाजिक सेवा, स्वच्छता अभियान और नागरिक कर्तव्यों से संबंधित प्रशिक्षण दिया। उन्होंने बताया कि तीन दिवसीय शिविर में छात्रों को व्यवहारिक गतिविधियों, ड्रिल, खेलकूद एवं समूह चर्चा के माध्यम से उनके सर्वांगीण विकास पर ध्यान दिया जाएगा। प्राचार्य डॉ. राकेश कुमार ने कहा कि ऐसे शिविर छात्रों के व्यक्तित्व निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। साथ ही उन्हें समाज व राष्ट्र के प्रति अपनी जिम्मेदारियों के प्रति सजग बनाते हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.