हापुड़, अप्रैल 9 -- हापुड़। आर्य कन्या पाठशाला इंटर कॉलेज हापुड़ में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) विषय पर महत्वपूर्ण वर्कशॉप आयोजित हुई। इसमें छात्राओं एवं शिक्षकों को आधुनिक तकनीक और एआई के उपयोग के प्रति जागरूक किया गया। कार्यक्रम के अंतर्गत एआई अवेयरनेस कार्यक्रम के लिए सभी शिक्षकों एवं कक्षा 11 एवं 12 की छात्राओं के पंजीकरण कराए गए। विद्यालय प्रशासन द्वारा जानकारी दी गई कि पंजीकरण की अंतिम तिथि 9 अप्रैल 2026 निर्धारित की गई है, जिससे अधिक से अधिक प्रतिभागी इस पहल का लाभ उठा सकें। नोडल अधिकारी एवं राज्य अध्यापक पुरस्कार के लिए चयनित शिक्षक अमित कुमार शर्मा ने अपने संबोधन में कहा कि आज के समय में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस शिक्षा और रोजगार के क्षेत्र में नई संभावनाएं खोल रहा है।उन्होंने छात्राओं को प्रेरित करते हुए कहा कि वे इस अवसर का पूरा...