उरई, जून 23 -- कोंच। संवाददाता नगर के सरस्वती बालिका विद्या मंदिर इंटर कॉलेज मंडी, सरस्वती शिशु मंदिर एवं शिशु वाटिका में मंगलवार को आयोजित छह दिवसीय निशुल्क आत्मनिर्भर बालिका शिविर में छात्राएं विभिन्न विधाओं का प्रशिक्षण प्राप्त कर अपने कौशल का विकास कर रही हैं। शिविर में नगर एवं विद्यालय की लगभग 35 छात्राएं उत्साहपूर्वक सहभागिता कर रही हैं।शिविर प्रमुख ज्योति गुप्ता, शिवानी सिंह एवं साधना चतुर्वेदी ने बताया कि विद्यालय की प्रधानाचार्या अर्चना वर्मा के निर्देशन में बालिकाओं को आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य से विभिन्न उपयोगी और रचनात्मक गतिविधियों का प्रशिक्षण दिया जा रहा है। शिविर में कला, अंग्रेजी स्पीकिंग, कढ़ाई, मेहंदी, क्राफ्ट वर्क, जूडो-कराटे, मेकअप, डेकोरेशन, बेकरी, योग, सिलाई तथा नृत्य जैसी अनेक विधाओं की कक्षाएं संचालित की जा रही...