श्रावस्ती, अप्रैल 17 -- जमुनहा,संवाददाता। नारी शक्ति वंदन कार्यक्रम के तहत पीएम श्री कंपोजिट विद्यालय जमुनहा में बालिकाओं को आत्मरक्षा का प्रशिक्षण दिया गया। कार्यक्रम का आयोजन प्रधानाचार्य अकबाल अहमद शाह की देख रेख में किया गया। इस दौरान प्रशिक्षकों ने छात्राओं को आत्मरक्षा के विभिन्न तरीके सिखाए और विपरीत परिस्थितियों में खुद को सुरक्षित रखने, सतर्क रहने और साहस के साथ स्थिति का सामना करने के गुर बताए। प्रशिक्षण में छात्राओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और तकनीकों का अभ्यास भी किया। प्रधानाचार्य अकबाल अहमद शाह ने कहा कि आज के समय में बालिकाओं का आत्मनिर्भर और आत्मविश्वासी होना बेहद जरूरी है। ऐसे प्रशिक्षण कार्यक्रम छात्राओं में आत्मबल बढ़ाने के साथ-साथ उन्हें अपनी सुरक्षा के प्रति जागरूक बनाते हैं। कार्यक्रम के दौरान शिक्षकों ने भी छात्राओं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.