छात्राओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए अंजलि रुहेला को किया गया सम्मानित
सहारनपुर, मई 3 -- मोहल्ला गुजरात की अंजलि रूहेला को छात्राओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए सम्मानित किया गया। इस मौके पर आयोजित कार्यक्रम में वैशाली गुप्ता व प्रियंका अग्रवाल ने कहा कि लड़कियां यदि शुरू से ही आत्मनिर्भर बनने के लिए कार्य करें तो वह आगे चलकर अपनी आर्थिक स्थिति को मजबूत करने के साथ-साथ समाज में अपना स्थान बना सकती है। उन्होंने कहा कि अंबेहटा की अंजलि रूहेला ने दो वर्ष में करीब दो सौ से ज्यादा छात्राओं को अनेक कोर्स सीखा कर उनको आत्मनिर्भर बनाया हैं। जिसके चलते आज वही छात्राएं अपनी आर्थिक स्थिति को मजबूत कर रही है ।उन्होंने कहा कि छोटे-छोटे गांव व कस्बो की छात्राएं भी यदि सिलाई कढ़ाई ब्यूटीशियन सहित अनेक कार्यों में रुचि लें तो वह भी आगे बढ़ सकती हैं। इस मौके पर अनेक छात्राओं को गिफ्ट भी प्रदान किए गए।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्व...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.