मुंगेर, अप्रैल 3 -- मुंगेर, एक संवाददाता। जेएमएस कॉलेज, मुंगेर में गुरुवार को महिला सशक्तिकरण विषय पर एकदिवसीय सेमिनार का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रभारी प्राचार्य प्रो. सत्यदित्य सिंह ने की। सेमिनार का शुभारंभ एनएसएस कार्यक्रम पदाधिकारी सह अंग्रेजी विभागाध्यक्ष मो. तबारक अंसारी द्वारा दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुआ। इस अवसर पर छात्राओं ने स्वागत गीत प्रस्तुत कर कार्यक्रम की शुरुआत को गरिमामय बनाया। वहीं, कार्यक्रम के दौरान शिक्षक शिक्षकों को सम्मानित किया गयाअपने अध्यक्षीय संबोधन में प्राचार्य प्रो. सिंह ने कहा कि, महिलाओं का सशक्तिकरण केवल आत्मनिर्भरता तक सीमित नहीं होना चाहिए, बल्कि उन्हें निर्णय प्रक्रिया में भी सक्रिय भागीदारी निभानी होगी, तभी समाज में वास्तविक सशक्तिकरण संभव है। वहीं, फिलॉसफी विभाग के प्रो. (डॉ.) रंजन कुमा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.