बुलंदशहर, मार्च 17 -- एकेपी डिग्री कॉलेज में मंगलवार को अग्निशमन विभाग की ओर से मॉकड्रिल का आयोजन किया गया। इस दौरान छात्राओं को आग से बचाव के लिए प्रशिक्षण दिया गया। कार्यक्रम संयोजिका एकता चौहान ने बताया कि सहायक अग्निशमन अधिकारी अवधेश सिंह, जोगेंद्र सिंह और मनीष ने छात्राओं को आपातकाल में आग पर नियंत्रण पाने के गुर सिखाए। सबसे पहले आग लगने कारणों की जानकारी दी और लोगों को लापरवाही से दूर रहने की सलाह दी गई। बताया कि घर में रखे गैस सिलिंडर में लगी आग को बुझाने के लिए बालू बाल्टी से ढकना व कंबल का इस्तेमाल करना चाहिए। आग झुलसे व्यक्ति को चिकित्सा देने और उनके लिए स्ट्रेचर बनाना भी सिखाया। छात्राओं व शिक्षिकाओं ने स्वयं अग्निशामक यंत्रों का उपयोग कर आग बुझाने का अभ्यास किया। प्राचार्य डिंपल विज ने बताया कि इस तरह के प्रशिक्षण शिविर छात्रा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.