बहराइच, अगस्त 20 -- बहराइच, संवाददाता। छात्राओं को सुरक्षित एवं बेहतर आवासीय शैक्षिक वातावरण उपलब्ध कराने के उद्देश्य से बीएसए ने बुधवार की रात कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय तेजवापुर का रात्रिकालीन निरीक्षण किया गया। इस दौरान विद्यालय की शैक्षणिक एवं आवासीय व्यवस्थाओं, छात्राओं की सुरक्षा, भोजन, स्वच्छता तथा अन्य मूलभूत सुविधाओं का विस्तारपूर्वक जायजा लिया। रात्रिकालीन निरीक्षण के दौरान बीएसए आशीष कुमार सिंह ने छात्राओं से संवाद किया। उनकी पढ़ाई, दैनिक दिनचर्या, विद्यालय में उपलब्ध सुविधाओं, भोजन की गुणवत्ता, स्वास्थ्य एवं सुरक्षा व्यवस्था आदि के संबंध में जानकारी ली। इस दौरान नियमित रूप से अध्ययन करने, अनुशासन एवं समय प्रबंधन को अपनी दिनचर्या का हिस्सा बनाने तथा जीवन में बड़े लक्ष्य निर्धारित कर उन्हें प्राप्त करने के लिए निरंतर ...