शामली, अप्रैल 21 -- जलालाबाद। जलालाबाद के अल्पाइन कॉलेज ऑफ एजुकेशन में बी ए फाईनल के छात्र छात्राओ का फेयरवैल का आयोजन किया गया । जिसमे छात्र छात्राओ ने सांसकृतिक कार्यक्रमो से लेकर वाद विवाद प्रतियोगिता, खेल कूद जैसे आयोजन मे अपने हुनर को प्रदर्षित किया।कार्यक्रम का शुभारम्भ प्रबन्ध समिति के सदस्यो ने सामूहिक रूप से मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्जवलित कर किया। समारोह के दौरान विद्यार्थियों द्वारा प्रस्तुत सांस्कृतिक गतिविधियों में समूह नृत्य, फनी डांस, जुगलबंदी एवं विभिन्न मनोरंजक खेल शामिल रहे, जिन्हें उपस्थित दर्शकों ने भरपूर सराहा। कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण विद्यार्थियों द्वारा प्रस्तुत रैंप वॉक रहा, जिसमें उन्होंने आत्मविश्वास, अनुशासन एवं सौंदर्यबोध का प्रभावी प्रदर्शन किया।रैंप वॉक के उपरांत निर्णायक मंडल द्वारा मिस फेयरवेल का चयन ...