प्रयागराज, मई 9 -- गौरी पाठशाला इंटर कॉलेज में शनिवार को शिक्षक-अभिभावक संगोष्ठी हुई। प्रधानाचार्या डॉ. विभा पांडेय और श्याम बहल ने कार्यक्रम का शुभारंभ किया। प्रधानाचार्या ने अभिभावकों से बच्चों को नियमित विद्यालय भेजने की अपील की, ताकि उनकी पढ़ाई सुचारू रूप से चल सके। संगोष्ठी में छात्राओं के शैक्षणिक प्रदर्शन, अनुशासन, परीक्षा परिणाम और आगामी गतिविधियों पर चर्चा हुई। हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली छात्राओं को पुरस्कृत कर उनका उत्साहवर्धन किया गया। इस अवसर पर पूनम मिश्रा, शंकर लाल वर्मा आदि मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...