रुडकी, अप्रैल 29 -- रुड़की, संवाददाता। मैथोडिस्ट गर्ल्स पीजी कॉलेज के परिसर में छात्राओं के लिए बुधवार को भव्य विदाई समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भागीदारी कर सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से समां बांध दिया। समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में कैबिनेट मंत्री प्रदीप बत्रा मौजूद रहे। कार्यक्रम का शुभारंभ छात्राओं द्वारा पुष्प अर्पित कर तथा एनसीसी कैडेट्स द्वारा गार्ड ऑफ ऑनर देकर किया गया। महाविद्यालय की प्रबंधिका जे. सिंह, सहायक प्रबंधिका दीपिका चार्ली, प्राचार्या डॉ. अमिता श्रीवास्तव और प्रवक्ताओं ने अतिथियों का पुष्पगुच्छ व स्मृति चिन्ह भेंट कर स्वागत किया। रेवरेंड राकेश चार्ली द्वारा प्रभु वंदना तथा अतिथियों द्वारा दीप प्रज्वलन के साथ कार्यक्रम का औपचारिक शुभारंभ हुआ। यह भी पढ़ें- मैथोडिस्ट गर्ल्स कॉलेज में विद...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.