सहारनपुर, फरवरी 13 -- चौधरी बुगलसिंह सैनी राजकीय कन्या इंटर कॉलेज, नीची नकुड़ में छात्राओ का विदाई समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में परीक्षा पर चर्चा भी की गई। शुक्रवार को टाबर रोड़ स्थित विद्यालय में कार्यक्रम का शुभारंभ महाराज सिंह डिग्री कॉलेज के प्राचार्य प्रोफेसर डॉ. अनिल कुमार व प्रधानाचार्या पूनम रानी ने किया। इस दौरान डॉ. अनिल कुमार ने सभी छात्राओ को बोर्ड परीक्षा की तैयारी से संबंधित प्रेरणादायक विचारों से अवगत कराया। केएलजीएम इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य कैप्टन गौरव मिश्रा ने कहा कि बोर्ड परीक्षा में समय कम है, सभी विद्यार्थी एक लक्ष्य बनाकर कम से कम नौ घंटे परीक्षा की तैयारी करें। प्रवक्ता संध्या, सेवानिवृत प्रवक्ता कमलेश ने भी छात्राओ को प्रेरित किया। पंकज आर्य, रजनी, शिवानी वालिया सहित समस्त विद्यालय स्टाफ मौजूद रहा।
हिंदी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.