मुजफ्फरपुर, अप्रैल 24 -- मुजफ्फरपुर, प्रमुख संवाददाता राजकीय महिला पॉलिटेक्निक कॉलेज बेला में शुक्रवार को अभिभावक शिक्षक संगोष्ठी (पीटीएम) आयोजित हुई। इसमें 200 से अधिक अभिभावक शामिल हुए। प्राचार्य डॉ. वरुण कुमार राय ने कहा कि छात्राओं के विकास में शिक्षकों के साथ अभिभावकों की भूमिका भी अहम है।बताया कि विज्ञान प्रावैधिकी एवं तकनीकी शिक्षा विभाग के निर्देशानुसार वर्ष में दो बार संगोष्ठी आयोजित होनी है। इसका मुख्य उद्देश्य छात्राओं की शैक्षणिक प्रगति, आंतरिक मूल्यांकन, पाठ्यक्रम की स्थिति एवं परीक्षा संबंधित जानकारियां साझा करना और स्वास्थ्य शैक्षणिक माहौल के लिए अभिभावकों से सुझाव लेना है। कार्यक्रम में शिक्षक ने अभिभावकों को संस्थान में चल रहे विभिन्न शैक्षणिक एवं कौशल विकास कार्यक्रम, प्रशिक्षण, प्लेसमेंट आदि गतिविधियों के बारे में बताया...