आगरा, फरवरी 13 -- छात्राओं के स्वास्थ्य, स्वच्छता और आत्मसम्मान को प्राथमिकता देते हुए कल्याणम फाउंडेशन की ओर से बल्केश्वर स्थित गणेश राम नागर कॉलेज में आधुनिक सेनेटरी नेपकिन डिस्पोजल मशीन लगायी गई है। इस पहल का उद्देश्य छात्राओं को स्कूल परिसर में स्वच्छ और सुरक्षित वातावरण प्रदान करना है। इस मशीन के लगने से अब छात्राओं को इस्तेमाल किए गए सेनेटरी पैड्स के निस्तारण के लिए परेशान नहीं होना पड़ेगा। यह मशीन पैड्स को वैज्ञानिक और स्वच्छ तरीके से नष्ट कर देती है। मुख्य अतिथि शेष मणि उपाध्याय, डॉ. सीमा सिंह, अध्यक्ष प्रतिमा भार्गव, अमीषा, अलका भार्गव, प्रमिला डंग, प्रधानाचार्य चारु पटेल आदि रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.