पीलीभीत, अप्रैल 2 -- पीलीभीत। मिशन शक्ति अभियान के अंतर्गत राम लुभाई साहनी राजकीय महिला महाविद्यालय में छात्राओं के करियर एवं कौशल विकास के लिए कार्यक्रम का आयोजन किया गया। छात्राओं के सर्वांगीण विकास को ध्यान में रखते हुए करियर एवं कौशल विकास समिति का गठन किया गया। समिति के माध्यम से छात्राओं को करियर मार्गदर्शन, प्रतियोगी परीक्षाओं की जानकारी और रोजगारपरक कौशल विकसित करने के लिए प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा। प्राचार्य डॉ. सचिन गिहार ने कहा कि वर्तमान समय में कौशल विकास अत्यंत आवश्यक है। इस प्रकार की पहल छात्राओं के उज्ज्वल भविष्य के निर्माण में सहायक सिद्ध होगी। कार्यक्रम अधिकारी डॉ. बरखा ने बताया कि समिति में महिला सदस्यों की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित की गई है, जिससे छात्राओं को बेहतर मार्गदर्शन मिल सके। नाइलिट विस्तार केंद्र के डाईरेक्...