हापुड़, अप्रैल 2 -- मोदीनगर मार्ग स्थित श्रीमती ब्रह्मादेवी सरस्वती बालिका विद्या मंदिर उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में नवीन सत्र का प्रारंभ छात्राओं के मस्तक पर कुमकुम लगाकर किया।इस दौरान हवन यज्ञ भी हुआ। नवीन सत्र में प्रवेशित नई छात्राओं को आचार्यों द्वारा विद्यालय में भ्रमण कराया गया। संबंधित नियमों से अवगत कराया। विद्यालय में हनुमान जन्मोत्सव कार्यक्रम भी हुआ। कक्षा 12 की छात्रा ने बल बुद्धि एवं साहस प्रदान करने वाले पवनपुत्र हनुमान के आदर्शों को अपने जीवन में ग्रहण करने के लिए प्रेरित किया। छात्राओं एवं विद्यालय परिवार द्वारा हनुमान चालीसा का सामूहिक पाठ एवं हनुमान जी की आरती की गई। प्रधानाचार्या मीनाक्षी यादव ने छात्राओं को प्रेरित करते हुए उत्साहवर्धन किया। विद्यालय के समस्त स्टॉफ का सहयोग रहा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीड...