लखीमपुरखीरी, अप्रैल 17 -- गोला गोकर्णनाथ, संवाददाता। कृषक समाज इंटर कॉलेज में प्रधानाचार्य अनंत प्रकाश सरोज की अध्यक्षता में नारी शक्ति वंदन कार्यक्रम के अंतर्गत छात्राओं के बीच विभिन्न प्रकार की खेल प्रतियोगिताएं कराई गईं। यह प्रतियोगिताएं खेल प्रभारी देवेंद्र सिंह के निर्देशन में हुईं। कार्यक्रम का उद्देश्य छात्राओं में खेल भावना, आत्मविश्वास एवं नेतृत्व क्षमता का विकास करना रहा। प्रतियोगिताओं में छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए अपनी प्रतिभा का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। खेल शिक्षक सरोज कुमार वर्मा, कुमारी रागिनी, मनीषा भारती और सुमित कुमार यादव का विशेष योगदान रहा। विद्यालय परिवार ने सभी प्रतिभागियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए ऐसे आयोजनों को निरंतर जारी रखने की बात कही।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.