बेगुसराय, मार्च 23 -- भगवानपुर। महेशपुर उच्च माध्यमिक विद्यालय में सोमवार को स्वास्थ्य विभाग की ओर से हेल्थ कैंप का आयोजन किया गया। पीएचसी की एएनएम प्रिया भारती, नोडल शिक्षिका ब्यूटी कुमारी के द्वारा छात्राओं की एनीमिया जांच के लिए टी 3 (टेस्ट, टॉक,एंड ट्रिटमेंट ) कैंप का आयोजन किया गया एवं छात्राओं के बीच हाईजीन किट का वितरण किया गया। किट में रखी सामग्रियों के उपयोग के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी दी गई। मौके पर प्रधानाध्यापक संजीव कुमार चौधरी, पूजा कुमारी, सौरभ कुमार, कमलेश कुमार, संजीव कुमार सिन्हा, अब्दुस सलाम, अमरजीत कुमार,राजीव आलम, प्रतीक कुमार आदि थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...