छात्राओं के बीच साइकिल का वितरण
गढ़वा, जुलाई 14 -- श्रीबंशीधर नगर। प्रखंड के कोइलझिंकी मध्य विद्यालय में सोमवार को झारखंड सरकार की महत्वाकांक्षी साइकिल वितरण योजना के तहत आठवीं कक्षा की छात्राओं के बीच साइकिल वितरण किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि झामुमो के जिला उपाध्यक्ष मुक्तेश्वर पांडेय ने छात्राओं को साइकिल की चाबी सौंपकर योजना की शुरुआत की। उक्त अवसर पर उन्होंने कहा कि हेमंत सोरेन सरकार बेटियों की शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए लगातार कार्य कर रही है। साइकिल मिलने से छात्राओं को विद्यालय आने-जाने में सुविधा होगी। उससे उनकी नियमित उपस्थिति बढ़ेगी और पढ़ाई बीच में छोड़ने की समस्या भी कम होगी। कार्यक्रम में विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष नूर मोहम्मद, झामुमो प्रखंड अध्यक्ष अमर पांडेय, मनोज पासवान, फिरदोस सहित विद्यालय के शिक्षक, छात्राएं एवं स्थानीय ग्रामीण उपस्थित र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.