रांची, जून 4 -- रांची, संवाददाता। अखिल भारतीय मारवाड़ी महिला सम्मेलन की ओर से शिवनारायण मारवाड़ी कन्या मध्य पाठशाल में गुरुवार को छात्राओं के बीच संगीत वाद्ययंत्र का वितरण किया गया। शाखा की सदस्य बबीता नारसरिया और निशा कुमारी ने बच्चों को गिटार व कैसियो दिए। दसवीं और बारहवीं के टॉपरों को मिनीमैक टैलेंट एकेडमी ट्रॉफी और कैश अवार्ड दिए गए। साथ ही छात्राओं को संगीत कला की विद्या के बारे में बताया गया। कार्यक्रम में रूपा अग्रवाल, सरिता अग्रवाल, मधु सर्राफ, गीता डालमिया, रेखा जैन, सुनीता सरावगी, अर्चना अग्रवाल, पुष्पा अग्रवाल, मंजू तुलस्यान, निर्मला जैन और उषा विजयवर्गीय उपस्थित थीं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...