बोकारो, अप्रैल 15 -- मंगलवार को चास स्थित कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय में उपायुक्त अजय नाथ झा समेत अन्य पदाधिकारियों ने छात्राओं के साथ भोजन किया। इस दौरान उन्होंने छात्राओं से संवाद स्थापित कर उनके अनुभव, पढ़ाई और दैनिक जीवन से जुड़ी बातों को जाना। उपायुक्त ने अपने विद्यालय जीवन की एक रोचक घटना साझा करते हुए बताया कि उनके स्कूल में एक बार मुख्यमंत्री का आगमन हुआ था। उस दौरान जब मा. मुख्यमंत्री ने उनसे किसी असुविधा के बारे में पूछा, तो उन्होंने मुस्कुराते हुए कहा था कि यहां एक ही असुविधा है कि यहां ज्यादा सुविधाएं हैं। इस प्रसंग के माध्यम से उन्होंने छात्राओं को बताया कि परिस्थितियां चाहे जैसी हों, संकल्प और मेहनत ही सफलता की कुंजी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.