पूर्णिया, फरवरी 9 -- बायसी, एक संवाददाता।अनुमंडल मुख्यालय के कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय बायसी में एसडीएम अभिषेक रंजन एवं एसडीपीओ जितेंद्र पाण्डेय ने सभी छात्राओं के बीच कंबल का वितरण किया। एसडीओ अभिषेक रंजन ने विद्यालय के बालिकाओं एवं शिक्षक से विधि व्यवस्था की जानकारी ली। एसडीपीओ जितेंद्र पाण्डेय ने छात्राओं से कहा कि किसी भी प्रकार की परेशानी होने से या किसी भी प्रकार की कोई अवैध गतिविधि दिखे तो उसकी सूचना तुरंत 112 पर कॉल कर जानकारी दें। मौके पर अधिकारी एवं दर्जनों छात्राएं मौजूद थी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.