समस्तीपुर, अप्रैल 19 -- समस्तीपुर। जिले में विभिन्न प्रखंडों में संचालित विभिन्न टाइप के कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय अपने यहां निर्धारित कुल सीटों पर नामांकन के लक्ष्य से अब तक काफी दूर हैं। जबकि, नामांकन के लिए अब केवल 10 दिन ही बाकी रह गए हैं। 30 अप्रैल नामांकन की डेडलाइन है। शिक्षा विभाग मुख्यालय व जिला स्तर से लगातार नामांकन की समीक्षा की जा रही है। समीक्षा में ये तथ्य सामने आ रहे हैं कि जिले में उजियारपुर टाइप- 3 कस्तूरबा विद्यालय में 98, वारिसनगर टाइप 3 में 85, पूसा टाइप -4 में 74, रोसड़ा टाइप -1 में 58, खानपुर टाइप 4 में 45, शिवाजीनगर टाइप 3 में 40 बच्चियों का ही अब तक नामांकन लिया गया है। यह भी पढ़ें- चयनित मॉडल विद्यालयों में नामांकन प्रक्रिया शुरू, 30 अप्रैल अंतिम तिथि हाल में जारी विभागीय निर्देश पर जिला शिक्षा कार्यालय से ड...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.