छात्राओं की सुरक्षा सहित 12 सूत्री मांग पत्र परिषद ने कुलसचिव को सौंपा
भागलपुर, सितम्बर 22 -- भागलपुर, वरीय संवाददाता। टीएमबीयू में लालबाग परिसर स्थित पीजी महिला हॉस्टलों में सुरक्षा की बुरी स्थिति है। इसके अलावा कई विद्यार्थियों से जुड़ी समस्या है। इसको लेकर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (अभाविप), भागलपुर के प्रतिनिधिमंडल ने 12 सूत्री मांग पत्र कुलपति के नाम से कुलसचिव डॉ. रामाशीष पूर्वे को सौंपी है। मांग पत्र पर बारी-बारी से चर्चा के बाद अभाविप सदस्यों ने कुलसचिव से स्पष्ट कहा है कि यदि उनकी मांगें पांच दिनों में पूरी नहीं होती है तो वे लोग उग्र आंदोलन शुरू करेंगे। इसकी जिम्मेवारी विवि प्रशासन की होगी। अभाविप ने महिला हॉस्टलों में लगातार चोरी की घटना पर ठोस उपाय, सभी हॉस्टल में सीसीटीवी कैमरे से मॉनिटरिंग और सुरक्षा गार्ड का इंतजाम, हॉस्टलों की चारदीवारी को ऊंचा करते हुए उस पर कंटीले तारों की व्यवस्था करने ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.