सीवान, सितम्बर 24 -- सीवान, हिन्दुस्तान संवाददाता। जमुई में छात्रा के साथ दुर्व्यवहार के खिलाफ राज्यव्यापी विरोध मार्च के तहत एपवा ने मार्च निकाल गोपालगंज मोड़ पर बुधवार को मुख्यमंत्री का पुतला दहन किया। शहर के ललित बस स्टैंड से मार्च करते हुए मार्च सभा में तब्दील हो गयी। यह भी पढ़ें- जमुई में जहां लड़की से हुई हैवानियत वहां एक हफ्ते पहले भी हुई थी छेड़खानी, छात्रा की आबरू कार सवार ने बचाईछात्राओं और महिलाओं की सुरक्षा सभा को संबोधित करते हुए एपवा की राज्य अध्यक्ष सोहिला गुप्ता ने कहा कि छात्राओं व महिलाओं की सुरक्षा को लेकर सरकार को जवाबदेह बनना होगा। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री प्रधानमंत्री चुनाव प्रचार में बिहार आकर सभाओं में कहते रहे कि बिहार से जंगलराज खत्म करना है। मगर आज सवाल यह उठता है कि डबल इंजन की सरकार में कौन सा राज चल रहा ह...