छात्राओं की समस्याओं को लेकर कुलपति को सौंपा ज्ञापन
बरेली, सितम्बर 3 -- अवंतीबाई कॉलेज की छात्राओं की समस्याओं को लेकर छात्र शक्ति परिषद ने बुधवार को कुलपति प्रो. अनिल कुमार राय को ज्ञापन सौंपा। छात्र शक्ति परिषद के छात्र अध्यक्ष अभिषेक कुमार ने कहा कि विद्यार्थियों की समस्याओं के समाधान के लिए विश्वविद्यालय में प्रभावी स्टूडेंट हेल्प डेस्क की व्यवस्था होनी चाहिए। छात्राओं की समस्याओं का जल्द समाधान कराने, प्रैक्टिकल अंकों की निष्पक्ष जांच और शिकायतों के निस्तारण की मांग की गई। कुलपति ने समस्याओं के जल्द समाधान का आश्वासन दिया। ज्ञापन देने वालों में महिला छात्र अध्यक्ष मनीषा, देबाशीष, अंजलि, रोली, सिमरन, वीरपाल, अनामिका, साक्षी, मुस्कान समेत अन्य छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.