छात्राओं की शैक्षिक गुणवत्ता में सुधार की दी हिदायत
चित्रकूट, अगस्त 21 -- चित्रकूट। बीएसए रंजना शुक्ला ने कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय पहाड़ी की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने छात्राओं के साथ बैठकर भोजन कर गुणवत्ता, पौष्टिकता एवं स्वच्छता को परखा। छात्राओं को पर्याप्त न्यूट्रिशयन एवं प्रोटीनयुक्त पौष्टिक आहार उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। कहा कि वॉशिंग मशीन, डायनिंग टेबल, रोटी मेकिंग मशीन का नियमित प्रयोग किया जाए। भोजनालय, शौचालय एवं विद्यालय परिसर की साफ-सफाई पर विशेष ध्यान दिया जाए। आईसीटी लैब एवं स्मार्ट क्लास का नियमित प्रयोग करें। इसके साथ ही छात्राओं की शिक्षा में सुधार एवं गुणवत्तापूर्ण शैक्षिक वातावरण बनाने के निर्देश दिए। यह भी पढ़ें- Hardoi News: कस्तूरबा गांधी विद्यालय की व्यवस्थाएं परखीं यह भी पढ़ें- बीईओ ने एमडीएम की गुणवत्ता परखी
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.